






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ में आड़सर बास स्थित लखोटिया-सोमाणी हनुमान मंदिर में आज शाम 8 बजे भव्य आयोजन होगा। प्राचीन मंदिर के प्रांगण में भव्य तैयारियां अंतिम रूप में है और लखोटिया सोमाणी ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार मनोज मारू संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ सुनाएंगे। यहां आयोजित सामूहिक पाठ में बड़ी संख्या में भक्त भाग लेंगे और हनुमान भक्ति रस में गोते लगाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की फेसबुक पेज पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। दूर दराज से या घर बैठे हनुमान भक्त बुजुर्ग व महिलाएं इस संगीतमय पाठ का लाभ ले सकेंगे व साथ में पाठ करके भक्तिरस का आनंद लेंगे। हाइवे स्थित हनुमान धोरा मंदिर में गुरूवार को हनुमान जी का विशेष पूजन अर्चना व श्रृंगार किया जाएगा तथा विशेष ज्योत का दर्शन सुबह सात बजे श्रद्धालु कर सकेंगे। यहां सुबह 8 बजे संगीतमय संदुरकांड का आयोजन किया जाएगा तथा 71 किलो चुरमा का प्रसाद बाबा को भोग लगाया जाएगा। गांव सूडसर व पूनरासर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों में भी हनुमान जन्मोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। पूनरासर मंदिर में उत्सव आज प्रारंभ हो गए है व आज रात जागरण का आयोजन होगा। सूडसर मंदिर में आज रामचरित मानस के अखंड पाठ प्रारंभ होंगे। यहां गुरूवार को मेला भरेगा और बाबा को सवामणी का प्रसाद भोग लगाया जाएगा। वहीं क्षेत्र के गांव कोटासर में श्री करणी गौ सेवा समिति गौशाला के प्रागंण में कल सुबह संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। बिग्गाबास वार्ड 23 में स्थित हनुमान मंदिर में कल दोपहर 3 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा व शाम 6 बजे भजन संध्या प्रारंभ होगी। लिखमीसर उतरादा में गुरूवार रात शिवकरण डेलू द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें भजन गायक कैलाश सारस्वत व नेमीचंद एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं गांव तोलियासर में श्यामसिंह राजपुरोहित के घर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में रामायण के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। नीचे दी गई फेसबुक पेज की लिंक को लाइक करें और जुड़े अपने क्षेत्र की हर एक प्रामाणिक अपडेट से।
https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL






