






श्रीडुंगरगढ टाइम्स 5 अप्रैल 2023। राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय किसान सभा की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में हज़ारों किसान व खेतिहर मजदूर एकजुटता साथ प्रदर्शन किया है। ये किसान और मजदूर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद करने, मजदूर की दिहाड़ी न्यूनतम 26 हजार मासिक व स्थाई रोज़गार, मनरेगा का रोजगार 200 दिन व दिहाड़ी 600 रू करने, किसान मजदूरों का कर्जा माफ करने, ओलावृष्टी से हुए नुकसान वाली फसलों का बीमा क्लेम देने की मांगो को लेकर दिल्ली में सरकार खिलाफ रोष जता रहें है। जत्थे में श्रीडूंगरगढ़ से कॉमरेड मोहनलाल भादू के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचा जिसमें सरपंच सुनील नायक, शेखर रैगर, किसान सभा तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़, उपसरपंच लालचंद सारण, जगदीश जाखड़, गोपीराम जाखड़, अशोक शर्मा सहित अनेक किसान शामिल हुए है। भादू ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडुंगरगढ से एक दर्जन से अधिक किसानों का जत्था देर रात ट्रैन में सवार होकर दिल्ली पहुंचा और किसान मजदूर संघर्ष रैली में शामिल हुआ है।




