






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रेल 2023। बड़ी खबर क्षेत्र के गांव पूनरासर से आई है यहां मेले में घुमते हुए सेरूणा पुलिस ने जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि पूनरासर मेले में घुमते हुए एक युवक 26 वर्षीय कमलेश पुत्र विजयपाल ढाका जाट निवासी दौलताबाद फतेहपुर, जिला सीकर को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना पर हैड कांस्टेबल मनोज कुमार की टीम मुकेश कुमार, रामदयाल, गुलाम नबी, नरेंद्र लंबा पूनरासर पहुंचे। यहां एक जना अवैध पिस्टल लेकर हनुमानजी मंदिर की आरे से अंजनी माता मंदिर की ओर जा रहा था। पुलिस टीम जब अंजनी माता मंदिर के पास पहुंचा तो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे पुलिस ने पीछा कर दबोचा और नाम व पद का परिचय पुछा तो वह घबरा गया। मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के पास एक जिंदा कारतूस और अवैध पिस्टल बरामद की गई है।




