






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रेल 2023। करीब आधी रात एक युवक के साथ तीन जनों ने मारपीट कर उसके गले से चेन छीन लेने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। परिवादी 25 वर्षीय मुकेश पुत्र स्व गणेश व्यास निवासी बिग्गा ने इसी गांव के बजरंग पुत्र नंदलाल व्यास, महेन्द्र व अनिल पुत्र सुमेरमल व्यास सहित 4-5 अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रेल की रात करीब 11.30 बजे वह एक जागरण से अपने घर लौट रहा था और आरोपियों ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट की व गले से चैन तोड़कर ले गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है।



