May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रेल 2023। पति की मौत के बाद पत्नी व बच्चों को घर से निकाल कर घर खाली करवाने के लिए देवर जेठ ने उससे मारपीट की और पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। मोमासर निवासी राजूदेवी पत्नी स्व निराणाराम बावरी ने पुलिस को बताया कि उसके देवर जेठ अमरचंद पुत्र श्रवणराम, चौथूराम पुत्र पेमाराम, श्रवणराम पुत्र छोटूराम पुत्र छोटूराम, कुशलाराम पुत्र चौथराम बावरी उसे घर से निकालने के लिए तंग परेशान करते है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके पति की 15 माह पूर्व मृत्यु हो गई और तभी से आरोपी उससे रंजीश रखते हुए घर से निकालने के प्रयास कर रहें है। उसने बताया कि 4 मार्च को आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुसे और मारपीट करते हुए बेइज्जती की। अगले दिन 5 मार्च को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। आरोपी श्रवणराम ने फोटो खींचकर उससे छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है। पीड़िता आरोपियों से डर कर अपने पीहर चली गई और 14 मार्च को आरोपी उसके घर का दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी है।