May 21, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहें है। गांव लखासर में एक 20 वर्षीय युवक चेतन पुत्र अमराराम जाट ने अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चार भाईयों में सबसे छोटा चेतन आज सुबह अपने घर से पशुओं को छोड़ने खेत गया था और लौट कर नहीं आया। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे युवक के इस कदम से स्तब्ध रह गए। हैड कांस्टेबल देवाराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। पिता सहित अन्य परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए किसी पर कोई शक नहीं होने की बात कही। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। बता देवें घटना की सूचना पर ग्रामीणों के आग्रह पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने खबर का प्रकाशन तुरंत नहीं किया था।