May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-30 at 20.45.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2026। क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल पुलिस दल के कांस्टेबल विकास मीणा, आरएसी जवान गंगाराम व ड्राइवर पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एसआई मोहनलाल ने बताया कि गांव राणासर निवासी 22 वर्षीय गुलाब पुत्र किशनाराम मेघवाल सुबह अपने घर से खेत जाने का कहकर निकला। उसने अपने खेत में नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी है और शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।