May 20, 2026
10-octttttttt
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक की तलाश में करें मदद, नजर आने पर तुरंत देवें सूचना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। एक विवाह समारोह में श्रीडूंगरगढ़ आया हुआ एक युवक आज सुबह 4 बजे से लापता है और विवाह में शामिल सभी लोग परेशान हो उठे है। तेरापंथ भवन ऊपरलो में आयोजित एक विवाह आयोजन में मायरेदार श्रीबालाजी से आए। मायरेदारों में शामिल 23 वर्षीय युवक गौरव भट्टड़ पुत्र प्रयागचंद भट्टड़ निवासी श्रीबालाजी आज अलसुबह तक विवाह स्थल के भवन में ही था। उसके बाद से वह नजर नहीं आया। युवक भवन से कहीं निकल गया है और परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। सभी रिश्तेदार मिलकर युवक की तलाश पूरे कस्बे में कर रहें है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगाई है। युवक का रंग गोरा है और उसने लाल रंग की टीशर्ट व काले रंग का पायजामा पहन रखा है। अगर किसी भी पाठक को ये युवक कहीं नजर आए तो शहर में मेहमान के रूप में आए मायरेदारों की मदद की पहल जरूर करें। युवक को बहला कर रोक लेवें और 9582230470 पर सूचना देवें।