May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-03 at 19.33.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। रविवार दोपहर बाद खेत में काम करते हुए एक 42 वर्षीय युवक चक्कर खाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जेतासर निवासी 42 वर्षीय युवक खेत में काम करते हुए चक्कर खाकर गिरा। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे और अस्पताल पहुंचने के बाद उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने हार्टअटैक की आशंका जताई है। मौके पर परिजन पहुंच गए है। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है व पुलिस को भी सूचना दी गई है। मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए रात को मृतक की पहचान नहीं दी जा रही है। पूरी जानकारी के लिए आप सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के ई पेपर में पढ़ सकते है।