May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2025। क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की धूम मची हुई है एवं हर और हर्षोउल्लास के साथ विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। कस्बे के हनुमान मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है एवं गांवों में स्थित प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिरों में भव्य आयोजन हो रहे है। पढ़ें सामूहिक खबर।
पूनरासर में आलौकिक श्रृंगार, उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सबसे बड़े हनुमानजी धाम पूनरासर हनुमानजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर मेला भरा हुआ है। पुजारी ट्रस्ट द्वारा मंदिर की भव्यतम सजावट की गई है एवं निज मंदिर का भी आलौकिक श्रृंगार किया गया है। यहां हजारों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंच रहे है एवं बाबा को धोक लगा कर मन्नतें मांग रहे है। पुजारी ट्रस्ट द्वारा श्रृद्धालुओं को आटा, घी, शक्कर उपलब्ध करवाया जा रहा है एवं श्रृद्धालु चूरमे का भोग बाबा को चढ़ा रहे है। देखें विशेष फोटो-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर बाबा के हुई विशेष ज्योत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में धोक लगाने पहुंचें हजारों श्रृद्धालु।

नौसरिया में काटा केक, सजाई रंगोली, भक्ति से सरोबार होकर मनाया बाबा का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड़ पर स्थित नौसरिया बालाजी मंदिर में शनिवार को दोपहर अभिजीत मर्हुत में बाबा का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा गया। पुजारी महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दूध से निर्मित केकके साथ साथ छप्पन भोग का प्रसाद भी बाबा को अर्पित किया गया। इस मौके पर मंदिर में भव्य सजावटें की गई एवं निज मंदिर श्रृंगार के साथ साथ मंदिर प्रांगण में रंगोलियां बनाई गई। बड़ी संख्या में पहुंचें श्रृद्धालुओं ने बाबा से मन्नतें मांगते हुए भजन, नृत्य, गुलाल, पुष्प वर्षा की एवं भावविभोर होकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान पुजारी भागीरथसिंह, चंदूसिंह, भैरोंसिंह, महिपालसिंह आदि ने आरती पूजन कर बाबा के प्रसाद का वितरण भक्तजनों को किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नौसरिया बालाजी मंदिर में अभीजित मर्हुत में किया गया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नौसरिया बालाजी के लगाया छप्पन भोग, काटा केक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नौसरिया मंदिर में सजाई गई रंगोलियां।

सालासर यात्रा हुई पूर्ण, आज शाम कोस के धोरे पर भव्य आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान जयंती के अवसर पर सालासर पैदल यात्री संघ कालूबास की 40वीं फेरी शुक्रवार शाम को सालासर में बाबा के धोक लगाकर पूर्ण हो गई है। यात्रा में 80 से अधिक यात्रियों ने चार दिनों में श्रीडूंगरगढ़ से सालासर का सफर पैदल पूरा किया। संघ की यात्रा सकुशल पूर्ण होने के बाद आज रात 8 बजे कालुबास स्थित संघ रवानगी स्थल पर बाबा की ज्योत की जाएगी। वहीं आज रात श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर कच्चे मार्ग पर स्थित कोस के धोरे मंदिर पर भजन संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें कस्बे के कलाकार पप्पू मारू व अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सालासर यात्रा हुई पूर्ण, आज शाम संघ रवानगी स्थल पर ज्योत एवं कोस के धोरे मंदिर में जागरण।

पूनरासर के लिए पैदल यात्री रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूनरासर बाबा के धोक लगाने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी पहुंच रहे है। गांव ठुकरियासर से पूनरासर पैदल यात्री संघ शनिवार सुबह नाचते गाते जूलूस के साथ रवाना हुआ। संघ में पुरूष, महिलाएं, बच्चे सभी शामिल है एवं उत्साह के साथ यात्रा में आगे बढ़ रहे है। संघ की रवानगी गांव के ठाकुरजी मंदिर में धोक लगाकार हुई एवं शनिवार रात को पूनरासर पहुंच कर बाबा के दर्शन करेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर से रवाना हुआ पूनरासर के लिए पैदल यात्री संघ।

खाखी धोरा मंदिर में दिन भर चल रहे है सुंदरकांड पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाईवे पर शहर से नौ किलोमीटर दूर स्थित खाखी-धोरा हनुमानजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम किए जा रहे है। यहां श्रृद्धालुओं द्वारा दिन भर अखंड सुंदरकांड पाठ किए जा रहे है। यहां पुजारी नवरत्न सारस्वत द्वारा विशेष ज्योत की गई एवं दिन भर पूजा अर्चना की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाखी धोरा मंदिर में बाबा की विशालकाय प्रतिमा के समक्ष लगाया गया लड़्डओं का भोग, हुई ज्योत।