






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। ग्रामीण रूटों पर अंधाधुंध बोलेरो व पिकअप गाड़ियों के दौड़ने की शिकायतें अनेकों बार प्राप्त होती है। इनसे गंभीर दुर्घटनाएं बढ़ भी रही है और लगातार दुर्घटनाओं की आशंकाए बनी भी रहती है। क्षेत्र के गांव लाखनसर निवासी 47 वर्षीय बजरंग स्वामी पुत्र आसुदास स्वामी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा 22 वर्षीय सुनील पुत्र तिलोकदास स्वामी निकटवर्ती आड़सर गांव में लाईट व पानी फिटिंग का काम करता है। 25 सितंबर की शाम करीब 4.30 बजे दोनों काका भतीजा मोटरसाइकिल पर गांव लाखनसर से आड़सर जाते हुए रास्ते में एक खेत के पास रूके। तभी सामने से आ रही एक बोलेरो ने जिसमें लाखनसर निवासी दुर्गाराम पुत्र मुकनाराम जाट सवार था, ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए साइड में खड़े सुनील को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जब परिवादी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। शोर सुनकर हरलाल पुत्र गोविंदराम जाट आया व उसने तुरंत दूसरी गाड़ी मंगवा कर सुनील को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया जहां अभी तक उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।




