






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। आज पूर्णिमा के दिन हनुमान धोरा मंदिर में दर्शन कर लौट रहें दो भाईयों को तेज गति से दौड़ती कार ने टक्कर मार दी। कार ने एक बालक को टक्कर मार कर एक ओर किशोर को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराई। दुर्घटना में 9 वर्षीय बालक अमित व 20 वर्षीय आकाश पुत्र अरविंद तिवाड़ी निवासी श्रीडूंगरगढ़ घायल हो गए है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया व यहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।




