






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। मोटरसाइकिल हड़प कर झूठे मुकदमे में फंसा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कालूबास निवासी परमेश्वर पुत्र रामचंद्र सोनी ने इसी बास के दिनेश सोनी व मंगलचंद सोनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने 2012 से 2018 तक घास मंडी में स्थित एक दुकान पर सोने चांदी की घड़ाई का कार्य किया। इस दौरान आरोपी उसके साथ काम करते थे। उसने एक फायनेंस कंपनी से मोटरसाइकिल फायंनेस करवाई जिसकी सारी किश्तें भी भर दी है। आरोपियों ने उससे बरतने के लिए मोटरसाइकिल मांगी व उसे हड़प लिया। आरोपी ने मोटसाइकिल लौटाने से मना करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज कर लिया व जांच एएसआई रविंद्र सिंह को सौंप दी है।



