May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। सोनियासर मिठिया के मंहगाई राहत शिविर में पानी पीने को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाकर मामला थाने में दर्ज करवाया है। गांव के 21 वर्षीय युवक सोनू धानिया पुत्र जीवनराम धानिया ने इसी गांव के उदाराम जाट पर भेदभाव व छुआछूत करने का आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बता देवें 26 अप्रेल की इस घटना की शिकायत पर जिलाकलेक्टर ने अनियमितता मानते हुए शिविर प्रभारियों को भी हटाया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने वायरल वीडियो व पूरे विवाद की खबर का प्रकाशन भी किया थो।