






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2024। गांव उदरासर में आज चंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोमटिया, रामसीसर, बन्धनाऊ, आडसर, जालबसर गांवो की चंग टीमों ने प्रस्तुतियां दी। सभी टीमों ने उत्साह के साथ शानदार प्रदर्शन किया। गांव के दुलदास स्वामी ने बताया कि बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीणों ने आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में आस पास के गांवो से भी लोग चंग धमाल देखने व सुनने आए। मोमासर में प्रसिद्ध घीन्दड़ का आयोजन कुछ ही देर में प्रारंभ होने वाला है। तीन दिवसीय होली उत्सव का रंगारंग आयोजन घीन्दड़ प्रदर्शन के साथ पूर्ण होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों के लिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप सभी घर गांव, दूर शहर या ढाणी में बैठे हो इस विश्व प्रसिद्ध घीन्दड़ का प्रसारण देख सकेंगे।







