August 29, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2025। अभी अभी खबर मोमासर बास में वाल्मिकी बस्ती में स्थित कच्चे जोहड़ से आ रही है। जहां जोहड़ के गंदे पानी में एक शव तैरता हुआ दिखा है। शव दिखने की सूचना पर मोहल्लेवासियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है एवं पुलिस को भी सूचना दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है एवं शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर हैडकांस्टेबल देवाराम की अगुवाई में कांस्टेबल राजवीर ढाका, विनोद, सतपाल, विकास आदि पहुंचें है एवं शव निकालने के बाद शिनाख्त हो पाएगी। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।