






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवम्बर 2023। त्योहारी सीजन में श्रीडूंगरगढ़ एसबीआई की मुख्य शाखा द्वारा शहरवासियों को नए नोटों का तोहफा दिया जा रहा है। मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश कुमार ओला ने बताया कि नए नोटों एवं सिक्कों के वितरण के लिए बुधवार, 8 नवम्बर को मुख्य ब्रांच में विशेष काऊंटर लगाया जाएगा। जिसमें बैंक के उपभोक्ता अपने एटीएम कार्ड के माध्यम से नए नोट व सिक्के ले सकेगें। बता देवें आगामी विवाह समारोहों को देखते हुए आमजन में नए नोटों की डिमांड भी है और इसके लिए क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह भी है। क्षेत्र में एसबीआई द्वारा लगातार विशेष नवाचार किए जा रहा है एवं इसके लिए अनेक प्रबुद्ध क्षेत्रवासी बैंक प्रबंधन का खासा आभार भी जता रहे है। एसबीआई की स्थानीय शाखा द्वारा त्योहारों पर अवकाश के दौरान खाली हो जाने वाले एटीएम को विशेष अनुमति से एटीएम भरने की बात हो या नए नोटों का वितरण करने की, शाखा के नवीनीकरण के बाद शाखा में ग्राहकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने सहित अनेक कार्य किए जा रहे है। क्षेत्र में सीएसआर फंड में करीब 20 लाख रुपए की लागत से एक राजकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र को उन्नत करने, एक स्कूल में कम्प्यूटर लैब एवं डिजिटल टीवी कक्षाएं बनाने का कार्य कर सामाजिक योगदान भी दिया गया है।




