May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2025। एक काश्तकार किसान के खेत में बनी ढाणी में अचानक आग लगने से उसकी गृहस्थी का सारा सामान, उपज व गहने जलाकर खाख कर दिए।
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव समंदसर निवासी भूराराम पुत्र भैराराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे अज्ञात कारणों से उसकी ढाणी में अचानक आग लग गई। किसान परिवार मूंगफली साफ करने के काम में जुटा था तभी झोंपड़े से लपटें उठने लगी। किसान परिवार सहित आस पास के पड़ोसी किसानों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु तब तक आग ने पूरा झोंपड़ा सामान सहित जलकर राख हो गया। भूराराम ने बताया कि झोंपड़े में रखें 57,500 रूपए नगदी, गृहस्थी का सारा सामान, राशन, गहने, खेत से ली उपज मोठ व गेंहू, तथा पशुओं के लिए रखें खल, चूरी के कट्टे जलकर खाख हो गई। सरपंच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा ने बताया कि काश्तकार किसान परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। गोदारा ने पटवारी व प्रशासन को सूचना देते हुए परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाए जाने की मांग की है।