






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2024। दिवंगत पिता की स्मृति बैठक में गांव के लोग रामश्यामा के लिए बैठे थे। तभी घर में बने छपरे में अचानक आग लग गई और एक गाय झुलस गई। डेलवा सरपंच प्रतिनिधि डालूराम ने बताया कि गांव के तोलाराम डेलू के घर छपरे में आग लग गई। आग में एक गाय बुरी तरह झुलस गई और करीब 100 मण चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि छपरे में चाय बन रही थी और उसी दौरान सिलेंडर से आग लग गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। सरपंच ने प्रशासन को सूचना दी व नुकसान का आंकलन कर मदद की बात कही।




