May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-19 at 19.29.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े, प्रामाणिक एवं विश्वसनिय न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पर एक लाख फॉलोवर पूरे होने ने प्रमाणित किया है कि क्षेत्रवासियों का सर्वाधिक विश्वास टाइम्स पर ही है। ऐसे में टाइम्स की जिम्मेदारी और बढ़ गई है एवं इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा स्वस्थ श्रीडूंगरगढ़ की दिशा में प्रयास नि:शुल्क ऑनलाईन योग कक्षा शुरू की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए समय समय पर विभिन्न आयोजन किए जाते है एवं इसी क्रम में यह अनुठा प्रयास स्वस्थ श्रीडूंगरगढ़ के लिए किया जा रहा है। यह योग कक्षा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/sridungargarhtime पर प्रतिदिन नि:शुल्क सभी पाठकों, दर्शकों एवं फॉलोवरों के लिए सुबह 6 बजे से 6.40 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस शुभ कार्य की शुरूआत भी अक्षयतृतीया के दिन 20 अप्रैल को सुबह से किया जा रहा है एवं योग कक्षा में विख्यात योग शिक्षक किशनलाल शर्मा अपनी सेवाएं देगें।

ऐसे रहेगी प्रतिदिन की कक्षा, रोगों उपचार के भी होगें प्रयास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनआईएस पटियाला से योग विषय में विशेषज्ञता प्राप्त करने के साथ ही भगवान महावीर खुला विश्वविद्यालय से योग डिप्लोमा धारी योग शिक्षक किशनलाल शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 40 मिनिट की योग कक्षा सुबह 6 बजे से 6.40 बजे तक रहेगी एवं इस कक्षा के दौरान शेडयूल के अनुसार प्रतिदिन अलग अलग प्रकार के योग एवं आसनों की जानकारियां दी जाएगी। साथ ही लाईव योग, आसन, प्राणायाम, व्यायाम, सुक्ष्म व्यायाम किया जाएगा। कक्षा के दौरान बच्चों के लिए एकाग्रता बढ़ाने वाले आसन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष टिप्स, आहार-विहार और संतुलित जीवनशैली के बारे में भी जानकारियां दी जाएगी। साथ ही विभिन्न रोगों के उपचार के संबध में भी विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। पाठक प्रतिदिन अपनी जिज्ञासाएं एवं परेशानियों की जानकारी कमेंट के रूप में या योग शिक्षक किशनलाल शर्मा के नम्बर 8619341660 पर वाटसएप कर बता सकेगें। प्राप्त होने वाली समस्याओं के संबध में ही अगली कक्षा में योग के विशेष आसन करवाएं जाएगें।

आज ही फॅालो करें टाइम्स,
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठक लाइव योग कक्षा से जुड़कर योग व संतुलित जीवनशैली की जानकारी ले सकेंगे। पाठकगण टीवी पर लाइव को चलाकर पूरे परिवार के साथ योग कर सकेंगे। जिसमें हर आयु व वर्ग के लिए स्वस्थ होने की कामना के साथ हर घर योग को पहुंचाने का संकल्प समाहित होगा। टाइम्स टीम अपने सभी पाठकों से अपील करती है कि लाईव जुड़ कर प्रतिदिन योग कक्षा में शामिल हों एवं स्वंय एवं पूरे परिवार को स्वस्थ बनाने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ स्वस्थ में अपनी भूमिका निभाएं। नीचे दी गई फेसबुक पेज की लिंक पर पेज को फॉलो कर, नियमित योग कक्षा से जुडें:- https://www.facebook.com/sridungargarhtime

योग प्रेमी कर रहे अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की इस सार्थक पहल को स्वीकार करने की अपील के साथ क्षेत्र के योगप्रेमी भी आगे आ रहे है। क्षेत्र में योग कक्षाओं की शुरूआत करने वाले पंतजली योग समिति से प्रशिक्षित योग शिक्षक एवं समाज सुधार में अपना जीवन समर्पित करने वाले एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने भी इस संबध में अपील जारी की है। आप भी देखें वीडियो एवं ले योग कक्षा में शामिल होने का संकल्प, लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो- https://www.facebook.com/share/v/187SYyKBoA/