May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-06 at 19.29.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2024। श्री धन्नावंशी स्वामी समाज समिति की तहसील स्तरीय साधारण सभा बैठक रविवार को करणी नगर स्थित समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाज अध्यक्ष सोहनदास स्वामी देराजसर ने समाज को एक जाजम पर लाकर विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने एवं समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए 28 दिसम्बर 2024 को समाज का वृहद सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव दिया। जिसे सर्वसम्मति से सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया। आयोजन की तैयारियों में सहयोगी बनने का आह्वान सम्पूर्ण सभा ने किया। बैठक में मंत्री श्यामसुंदर स्वामी ने सदस्यता अभियान चला कर प्रत्येक गांव में समाज के परिवारों को संस्था के वार्षिक सदस्य के रूप में जोड़ने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को पारित करते हुए कोषाध्यक्ष गिरधारीदास स्वामी को अभियान कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में अतिथि रूप में संभागीय समिति अध्यक्ष डा घनश्यामदास स्वामी, संरक्षक भगवानदास स्वामी भी मौजूद रहें एवं समिति में आवश्यक संविधान संशोधन के प्रस्ताव पारित करवाए गए। सत्यनारायण स्वामी गुंसाईसर बडा़ ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। समिति में आजीवन सदस्य बनाने, पूर्ववर्ती संस्था के आजीवन सदस्यों को इस संस्था के आजीवन सदस्य के रूप में मान्यता देने एवं कुल सदस्य संख्या का 21 प्रतिशत कार्यसमिति पदाधिकारी, सदस्य बनाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में जमनदास सुंडा, नारायणदास भूकर, शंकरदास फगेडिया देराजसर, रामेश्वरदास स्वामी जाखासर, प्रयागदास स्वामी गुंसाईसर, श्रीरामदास भूकर गुंसाईसर, प्रेमदास धनेरू, सीताराम बिजारणिया, विशाल स्वामी श्रीडूंगरगढ़, विक्रम सुंडा, मुन्नीदास चोयल, द्वारकादास, मुखदास, हेतदास, कानदास, बजरंगदास, गोपालदास, इंद्रदास, सुल्तान स्वामी, प्रकाश दास, आशाराम स्वामी, पुनमचंद स्वामी, जयप्रकाश, कैलाश, जितेन्द्र, महेन्द्र, श्रवणदास, जगदीशदास जैतासर, बीरबलदास, संतदास, प्रभूदास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।