August 30, 2026
WhatsApp Image 2026-07-18 at 19.26.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। गांव बापेऊ में शुक्रवार रात अचानक तोलाराम मेघवाल के कच्चे घर में आग लग गई और आग में गृहस्थी का साामान जलकर खाख हो गया।

गैस चूल्हे से आग लगी और झोपडें में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया जिससे आग विकराल हो गई। घटना में एक कच्चा झोंपड़ा, दो कच्ची छान, चारपाई, बर्तन, बिस्तर, संदूक, पिंजरा, 2 क्विंटल गेंहू, ढाई क्विंटल बाजरा, 6 कट्टा पशुआहार, 2 तिरपाल जलकर राख हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा मौके पर एकत्र हो गए व आग बुझाने के प्रयास किए। गांव के सक्रिय युवाओं ने पटवारी व प्रशासन को सूचना दी व ग्रामीणों से भी तोलाराम की मदद करने का आग्रह किया। पटवारी मनीराम ने शनिवार को रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को दी। वहीं कुछ ग्रामीणों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए पीड़ित को आर्थिक सहायता भी दी।