May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-18 at 17.06.35

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रक्तदाता युवा धन्य है जिनके लगातार किए जा रहे महादान से पीबीएम में मौत के मुहाने पर खड़े सैंकड़ों रोगियों की जान बच रही है। यह बात रविवार को पीबीएम ब्लड़ बैंक टीम के प्रभारी डाक्टर कुलदीप मेहरा ने कही और मौका था गांव ऊपनी में हुए ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 79वीं पुण्यतिथी के मौके पर युवा विकास समिति के बैनर तले ग्रामीण युवाओं के सामूहिक प्रयासों से आयोजित इस शिविर में गांव ऊपनी सहित आस पास के गांवों से पहुंच कर 251 युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। सुबह नौ बजे शुरू हुए इस शिविर में पहुंचने वाले युवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर देशभक्ति के जयकारों के साथ रक्तदान में आगे आए। इस मौके पर 5 महिलाओं ने भी उत्साह के साथ रक्तदान किया। पीबीएम टीम द्वारा युवा विकास समिति को सम्मान पत्र देते हुए आभार जताया गया।

यह रहे सक्रिय, बढ़ाया युवाओं का उत्साह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर के आयोजन के दौरान युवा विकास समिति से जुड़े युवा पीथाराम गोदारा, काशीनाथ, नोरगंनाथ, श्रवण कुमार, मांगीनाथ, कुंदननाथ, राकेश कुमार, गोपालराम सीला, रूघाराम मेघवाल, मुकेश गोदारा, नंदूनाथ, हरिराम गोदारा, स्काउट गाईड प्रभारी रामकृष्ण पन्नीवाल बाना, ओमाराम, मास्टर सुरेश कुमार, बीरबल गोदारा, भगवानाराम गोदारा, ज्ञाननाथ, रामनिवास गोदारा, सुरजाराम महिया, धनाराम तर्ड, लेखनाथ सिद्ध, बालाराम मास्टर, रामलाल हरडु, लिछुराम गोदारा आदि सक्रिय रहे एवं रक्तदान कर रहे युवाओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर के दौरान प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के सम्पूर्ण स्टाफ ने भी व्यवस्थाएं संभाली एवं शिविर आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।

दो शिविर पूर्ण, तीसरा 27 को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशभक्ति के पर्व स्वतंत्रता दिवस से लेकर मात्र 13 दिनों तक श्रीडूंगरगढ़ में तीन रक्तदान शिविर आयोजित होने है। इनमें से पहला शिविर श्रीडूंगरगढ़ में 15 अगस्त को हुआ जिसमें 158 युनिट एवं दूसरा शिविर रविवार को गांव ऊपनी में हुआ, जिसमें 251 युनिट रक्तदान किया जा चुका है। इसी क्रम में आगामी 27 अगस्त को गांव बिग्गा में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयािरयों को लेकर युवा जुटे हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने भी उत्साह से किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम टीम ने जताया युवा विकास समिति एवं ऊपनी के युवाओं का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में स्काउट गाइड के युवाओं ने दी सेवांए।