May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। गत वर्ष जुलूस के मार्ग में गंदगी व कचरे से जुलूस में शामिल लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे परेशान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी भी जताई। इस बार कल शुक्रवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जामा मस्जिद से विशाल जुलूस निकाला जाएगा। ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी के युवाओं ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा तथा ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा से मुलाकात कर कल निकलने वाले जुलूस के मार्ग में साफ सफाई करवाने की मांग की है। सदस्यों ने बताया कि ईद के मौके पर जुलूस जामा मस्जिद से निकल कर गांधी पार्क होते हुए मोमासर बास, बिग्गा बास से घुमचक्कर होते हुए पुन: जामा मस्जिद पहुंच कर पूर्ण होगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उनकी सहूलियत के लिए इस पूरे मार्ग की साफ सफाई करवाई जाए। इस मार्ग में आने वाली नालियों की सफाई, जलभराव की जगह को ठीक करवाने, मुख्य मार्ग पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपे। दोनों ही अधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ज्ञापन देने में सोसायटी के खिदमतगार मनोज(आरिफ) चोपदार, आरिफ चुनगर, अबू साहिल भुट्टा, बबलू खत्री, समीर भुट्टा, अल्ताफ सिलावट, शाकिर चुनगर, ज़ुबैर खिलची, आदिल तंवर, लक्की छींपा, हारून, अयूब, आसिफ बेहलिम शामिल रहें।

एसडीएम कार्यालय
पालिका कार्यालय