






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवबंर 2023। पुरानी बिकाऊ फॉरच्यूनर गाड़ी खरीदने आए एक जने को मामा भांजे ने मिलकर पीटा और लाखों की नगदी छीन कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। 45 वर्षीय दुलनाथ पुत्र जैसानाथ सिद्ध निवासी उन्ठालड़, सांडवा व हाल निवासी राजीव नगर गंगाशहर ने पुलिस को बताया कि वह गत डेढ़ दो माह से रामचंद्र उर्फ रामा पिलानियां पुत्र अमराराम निवासी सिजगुरू नोखा को जानता है। परिवादी ने बताया कि मुझे कोई पुरानी गाड़ी खरीदनी थी और मैंने रामचंद्र से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी बहन के ससुराल कल्याणसर पुराना में एक फॉरच्यूनर बिक रही है। तब मैं 6 लाख रूपए नगदी रूपए लेकर उसके साथ उसकी बहन के ससुराल आ गया। हम दोनों कल्याणसर पुराना पहुंचे तो आरोपी ने कहा कि गाड़ी कहीं बाहर गई हुई है जो सुबह तक आएगी। तब मैं आरोपी के साथ उसकी बहन के यहां रूक गया। अगले दिन 8 नवबंर को रामनिवास पुत्र कानाराम निवासी कल्याणसर पुराना फॉरच्यूनर गाड़ी लेकर आया व रामचंद्र के भांजे रामनिवास व मामराज पुत्रगण बीरबल राम भी वहां मौजूद थे। सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी व मेरे कपड़े फाड़कर 6 लाख रूपए व मोबाईल छीन लिए। रामचंद्र ने मुझे धमकाया कि मेरे ऊपर पहले ही दो मर्डर के केस चल रहें है तुझे भी मार दुंगा तो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। जिससे परिवादी डर गया और अपने गांव चला गया। शनिवार शाम को वह श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा और रिपोर्ट देते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दे दी है।



