






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2022। घर में बने पानी की कुंड में डूबने से अधेड़ की मौत हो गयी है। आडसर बास निवासी 60 वर्षीय रामावतार राठी पुत्र जयचंद राठी की आज सुबह पानी की कुंड में डूबने से मौत हो गयी है। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी अलसुबह नहाने गयी तो वे कुंड से पानी निकाल रहें थे। पैर फिसलने से कुंड में जा गिरे और परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता देवें राठी माहेश्वरी सेवा सदन आडसर बास के कार्यकारिणी सदस्य रहें व बाजार के प्रमुख व्यापारी थे। इस सूचना के बाद अनेक नागरिक उनके परिजनों को सांत्वना दी रहें है। व्यापारी के निधन पर कस्बे का बाजार में शोक व्याप्त है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि शोक संवेदना में व्यापार मंडल की ओर से बन्द का आह्वान किया गया है और मंडल से जुड़ी दुकानें बंद रहेगी। वही कपड़ा व्यापार मंडल ने बन्द से खुद को मुक्त रखा है। कपड़े एंव अन्य दुकानें जो व्यापार मंडल से जुड़ी हुई नही है वो खुली रहेगी।




