






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2025। घर में अकेले अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। गांव पुंदलसर निवासी कन्हैयालाल मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पिता ईश्वरराम पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहते थे और किसी से बातचीत नहीं करते थे। शनिवार को वे घर पर अकेले ही थे और जब वह घर लौटा तो देखा पिता ने घर के आंगन में लगे हुक के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है। पुलिस ने शव का पीएम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




