May 20, 2026
IMG-20250403-WA0018

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ से एक गृह प्रवेश के समारोह में शामिल होकर बीकानेर लौट रहें एक ही परिवार की बस शेरूणा स्टैंड के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार आधा दर्जन महिलाएं चोटिल हो गई। शेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाल कर 108 से बीकानेर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। कांस्टेबल रामदयाल व 112 के ड्राइवर पवन कुमार सहित पुलिस दल भी मौके पर सक्रिय रहा। पूर्णमल ने बताया कि अचानक गाय सामने आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर पलट गई। बस में करीब 20 सवारियां थी जिसमें एक ही मुस्लिम परिवार की 6 महिलाएं चोटिल हुई। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया। मौके पर शेरूणा के ग्रामीण एकत्र हो गए और सवारियों की मदद की। हाइवे की टोल टीम ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन से हटवा कर मौके पर रास्ता क्लीयर करवाया। घटना स्थल का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर https://www.facebook.com/share/v/18wdjpirB3/