May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2022। आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे राजस्थान में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिम के 7 जिलों में 40 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चलने के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान में बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राजस्थान के बॉर्डर वाले इलाकों में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा तथा इसका असर पूरे प्रदेश में दिखेगा। मौसम विभाग केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बाड़मेर और उसके आसपास के एरिया में हवा 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती है। अचानक बढ़़ी गर्मी
मौसम केंद्र ने मौसम में बदलाव की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज हनुमानगढ़, करौली, चित्तौड़गढ़, बारां को छोड़कर शेष शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भीलवाड़ा के तापमान 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी रही। मौसम में इस बदलाव का असर पश्चिमी राजस्थान समेत कई जिलों में तापमान पर भी पड़ेगा। नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर क्षेत्र में जहां कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, उसमें आज 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। 3 मार्च से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।