May 21, 2026
IMG-20240115-WA0072

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के कई व्यापारियों से मूंगफली खरीद कर करोड़ों की ठगी करने वाला गुजराती शातिर ठग आखिर 11 सालो बाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। शेरुणा पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है और शेरुणा थानाधिकारी इंद्रलाल, कांस्टेबल गुलामनबी, सुरेंद्र ने जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत आरोपी को गुजरात से धरपकड़ कर जिला पुलिस का मान बढ़ाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कमलेश पटेल के खिलाफ शेरुणा थाने में 27 जनवरी 2013 को बिग्गा निवासी गोपालराम तापड़िया व सूडसर निवासी रुघलाल तापड़िया ने 28.71 लाख की मूंगफली खरीद ली और पैसे नही देते हुए ठगी कर लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। मामले में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया था लेकिन शातिर आरोपी पिछले 11 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। ऐसे में पुलिस द्वारा शातिर ठग पर 5 हजार का इनाम भी रखा था। आखिरकार आरोपी गुजरात के जूनागढ़ निवासी कमलेश पटेल को गुजरात के पोरबंदर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ जिले के अलग अलग थानों में 5 मुकदमे दर्ज है जिनमे वो करोड़ो का चूना व्यापारियों को लगा चुका था और अभी तक फरार चल रहा था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस ने पकड़ा 11 सालों से फरार शातिर ठग।