






राउमावि आड़सर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि आड़सर में 79वां स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण पीईईओ आड़सर पवन शर्मा व सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी ने ध्वजारोहण किया है। मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल सुथार शामिल हुए। सुथार ने देश के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा दी। ग्रामीणों ने सुथार से स्कूल में विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग की और सुथार ने इस संबंध में पूरे प्रयास करने का आश्वासन दिया। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय में दो अध्यापकों प्रदीप खेड़ीवाल व नेकीराम को श्रेष्ठ कार्मिक सम्मान दिया गया। वहीं उपखंड स्तर पर सम्मानित होने वाले गोवर्धन डूडी को बधाई दी। समारोह में मौजिज ग्रामीण शामिल हुए और स्टाफ ने सक्रिय रहकर आयोजन व्यवस्था संभाली। प्राचार्य पवन शर्मा ने सभी का आभार जताया। मंच संचालन किशोर सिंह ने किया।

सत्तासर में संचेती ने किया प्रतिभाओं को पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सत्तासर के निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मोमासर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज संचेती शामिल हुए। संचेती ने शाला के सत्र 2024-25 में कक्षा 10 और 12 में 90% से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व नगदी राशि देकर पुरस्कृत किया। संचेती ने सभी प्रतिभाओं को कड़ी मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुकेश नाई व पवन सैनी भी उनके साथ रहें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और बड़ी संख्या में गांव के मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन ने दानदाता संचेती का आभार जताया।

कालूबास महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में आयोजित हुआ समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) कालूबास में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप में आयोजित हुआ। समारोह का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय के सभी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता प्रतिष्ठित नागरिक रामदेव बोहरा ने की व मुख्य अतिथि के रूप में कमल किशोर व दीनदयाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जयदयाल शर्मा, दामोदर, हरिराम, रामनिवास, पेमाराम शामिल हुए। समारोह में शामिल मातृशक्ति ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों ने विद्यालय विकास हेतु सहयोग करने का विश्वास दिलाया। प्रधानाचार्य शंकरलाल जड़िया ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा सभी को सहयोग के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन किशन लाल शर्मा ने किया।

वार्ड 11 की महात्मा गांधी रावि में हर्षोल्लास के साथ मनाया पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 11 की महात्मा गांधी रावि में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बबीता ने की व स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी का आभार जताया। स्कूल की प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया और दानदाताओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट निशा बोहरा शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा व बबीता पुगलिया सहित मंडल सदस्य रही। कार्यक्रम में महेश माली, सुभाष प्रजापत, श्रीभगवान बोहरा, स्कूल स्टाफ, अभिभावक व मोहल्ले के मौजिज लोग शामिल हुए।

भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में हुआ ध्वजारोहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण किशनलाल राजपुरोहित ने किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा व राष्ट्रगान के साथ भारत माता के जयकारे लगाए गए। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।





