May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में एक नवविवाहित जोड़े में पत्नी के गायब होने से पति सहित परिजन परेशान हो गए और थाने पहुंचे। कस्बे में घटित घटना में विवाह को एक सप्ताह ही हुआ था कि दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई तथा परेशान ससुराल वालों ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने टाइम्स को बताया कि आड़सर बास निवासी विक्रम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 2022 को उसका विवाह यूपी आजमगढ़ निवासी 22 वर्षीय प्रीति पुत्री रामसेवक गुप्ता से संपन्न हुआ था। शुक्रवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे अचानक प्रीति घर से गायब हो गई और परिवार ने उसकी तलाश करने का प्रयास किया परंतु वह नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई बलवीरसिंह को सौंप दी है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक खबरों के लिए जुड़े क्षेत्र के एकमात्र विश्वसनीय व प्रामाणिक न्यूज चैनल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जो निरंतरता के साथ आप तक समस्त खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।