May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-20 at 21.39.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2025। सुबह चाय नाश्ता लेकर अपने खेत जा रही महिला से रास्ते में तीन महिलाओं सहित 8 जनों ने मारपीट की, पीड़ित के भाई ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी 42 घीसुसिंह पुत्र रामचंद्र सिंह ने इसी गांव के गणेश व मोहनसिंह पुत्र लूणसिंह, सुभाष व मनोज पुत्र शंकरसिंह, मनोज पुत्र हरिसिंह, जेठी पत्नी संपत्तसिंह, पूजा व कोमल पुत्रियां संपत्तसिंह राजपुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह अपने ताऊ के बेटे महावीर सिंह और भतीजा पूनमसिंह के साथ ट्रेक्टर लेकर अपने खेत गया। उसकी बहन सुबह 7 बजे नाश्ता लेकर खेत आ रही थी। रास्ते में आरोपियों का खेत आया था और यहीं रास्ते पर आरोपियों ने परिवादी की बहन को घेर लिया। बदनियती से मारपीट की कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। पीड़िता के गले में पहना सोने का लॉकेट छीन लिया। जब परिवादी व उसके भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग छूटे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।