






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सड़क किनारे बैठी एक महिला ओर एक युवक को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारशहर रोड पर बॉम्बे कॉलोनी में पत्थर नमक बेचने वाले घुमन्तु परिवार आया हुवा है। इसी परिवार की 60 वर्षीया सबरती देवी पत्नी गोरखराम भाट सड़क के किनारे बैठी थी तभी दोपहर करीब 12.45 बजे वहां से गुजरी एक पिकअप ने उसे कुचल दिया। उसे तुरन्त हॉस्पिटल लेकर आये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका मानसा मंडी पंजाब की निवासी थी। इस दुर्घटना में नोखड़ा, कोलायत निवासी अर्जुन पुत्र ठाकरराम भाट को घायलावस्था में बीकानेर रेफर किया गया है।




