May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2022। क्षेत्र में कृषि कार्य करते हुए एक किसान करंट के तार की चपेट में आ गया है और उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय राजूराम पुत्र मोहनराम गोदारा निवासी कल्याणसर नया आज सुबह अपने खेत में कार्य कर रहा था। कृषि कार्य करने के दौरान राजूराम को करंट लग गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। परिजन उसे घायलावस्था में श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने युवक को गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया है।