May 20, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2024। गांव रीड़ी में एक युवक की अपने घर में बने पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मुखराम पुत्र भंवरलाल की गांव के घर में बने पानी की कुंड में डूब जाने से हो गई है। परिजन सभी खेत में रहते है और आज सुबह परिजनों को उसकी मौत की जानकारी मिली। पुलिस एएसआई हेतराम मौके पर पहुंचे है और पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।