May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-10 at 09.52.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2025। गांव बेनीसर के निकट पटरियों के पास एक मृत युवक का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बीकानेर निवासी बलदेव पुत्र मुरलीधर सुथार बीती रात करीब 9 बजे बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। प्रथमदृष्टया युवक बेनीसर स्टैंड से करीब 500 मीटर दूर बीकानेर की ओर ट्रेन से नीचे गिर कर घायल हो गया, जिससे उसकी मौत होने की जानकारी है। ग्रामीणों की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेस व सेवादार भी मौके पर पहुंच गए है व शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा। मृतक का फोन बजने पर पुलिस द्वारा उन्हें सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर निवासी युवक गिरा ट्रेन से, हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक के परिजनों का सूचना दे दी गई है।