






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। कस्बे में एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती को उसके घर से रूपए व गहनों सहित भगा ले गया है। वारदात को एक माह हो गया व अभी तक युवती की कोई खोज खबर नहीं मिल पाई है। आड़सर बास निवासी युवती के चाचा जमील पुत्र याकूब शेख ने थानाधिकारी से अपनी भतीजी को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। युवती के चाचा महबूब ने बताया कि 25 जुलाई 2024 की रात उसका भाई सिकन्दर व भाभी घर की छत पर सो रहे थे। नीचे कमरे में उसकी भतीजी 20 वर्षीय मुस्कान सो रही थी। सुबह करीब 5.30 बजे सिकदंर नीचे कमरे में आया तो मुस्कान अपने कमरे में नहीं थी। उसने घर में तलाश किया तो वह कहीं नहीं मिली। परिजनों ने जब आलमारी संभाली तो 50 हजार नगदी व 3 भरी सोने के जेवरात गायब मिले। परिजनों ने मोहल्ले में रहने वाले आसिफ पुत्र बुधा चूनगर पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाए। परिजनों ने स्वयं उसकी तलाश की तो उन्हें जानकारी मिली कि दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हुए व सरदारशहर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाते हुए उनका वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाया है। परिजनों ने बताया कि युवती को लापता हुए पूरा एक माह हो गया है और माता पिता बुरी तरह से परेशान है। परिजनों ने पुलिस से युवती को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि किसी भी पाठक को भी इस बारे में कोई जानकारी हो तो वे 6350662126 पर सूचना देवें। देखें वीडियो:-



