May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-28 at 22.31.29

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। रविवार को नोखा में एक ज्वेलर्स को श्रीडूंगरगढ़ के बदमाश के नाम पर धमकाने ओर फिरौती मांगने के मामले से क्षेत्रवासी क्षेत्र में बढ़ते अपराधियों के हौसलों से चिंतित थे कि सोमवार रात को 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कालूबास निवासी युवक लक्ष्मण सिंह पुत्र सुगनसिंह को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कालूबास में एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम कालूबास में धोलिया रोड पर पहुंची। तो वहां आरोपी युवक मिला व उससे अवैध पिस्तौल जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। युवक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा व उससे पूछताछ में ही क्षेत्र में अवैध हथियारों के बारे में जानकारियां सामने आ सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई सुरेश गुर्जर की अगुवाई में पुलिस दल ने अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा युवक को।