May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ के धोरों पर पौधरोपण कर इनका स्वरूप बचाने के लिए लिए युवाओं ने “आपणो गाँव रा धोरा” ग्रुप बनाया है। ग्रुप बनाने के साथ युवाओं ने आडसर बास के अन्नपूर्णा मंदिर में पौधारोपण किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद स्वामी, बजरंग सारसवा, सांवरमल सोनी, अरविंद पुरोहित, देवा गिरी, विशाल सिंह ने अपनी सेवाएं दी। युवाओं ने कस्बेवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने व उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल करने का आव्हान किया। युवाओं ने जो पौधे लगाएं उनके ट्री गार्ड लगाए और इन्हें पालने का संकल्प भी लिया।