






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद स्थाई वारंटियों के गिरफ्तारी की कार्रवाइयां पुलिस द्वारा जिले भर में की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि नापासर थाने के हिस्ट्रीशीटर को कांस्टेबल पुनीत कुमार सहित अशोक, अभिषेक व विजयसिंह ने पांच साल से फरार दो साल से स्टैडिंग वारंटी के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुनीत कुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर 2011 से चोरी के मामले में फरार आरोपी गुसाईंसर छोटा निवासी पूनमचंद पुत्र कुंभाराम जाट के खिलाफ दो साल पहले कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी किया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।





