May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के कांस्टेबल राजवीर ढाका ओर कांस्टेबल अजीत कुमार ने गंगानगर निवासी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में पेश किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आरोपी उमाशंकर टांटिया निवासी श्रीगंगानगर के खिलाफ वर्ष 2007 में चैक अनादरण का मुकदमा दर्ज हुवा था। और इस मुकदमे में आरोपी वर्ष 2015 से फरार हो गया था। आरोपी को न्यायालय द्वारा स्थाई वारंटी घोषित किया हुआ था।