May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2020। क्षेत्र में मलमास के प्रारम्भ होते ही धर्म पुण्य का कार्य करना नागरिकों ने प्रारम्भ कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रेगर बस्ती स्थित श्रीकरणी प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर बांटे। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही बच्चे स्वेटर पाकर प्रसन्न हुए। परिषद के नगरमंत्री ओम राजपूरोहित ने स्कूली छात्रों को विद्यार्थी परिषद के बारे में जानकारी दी और कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। इस दौरान संगठन के महेन्द्र राजपूत, दीपांशु नाई, प्रवीण गुंसाई, किसन पुरी, सुरेन्द्र शर्मा, हरिओम मोदी, भरत, महेन्द्र राजपूरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल मौर्य ने परिषद के कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

मोमासर में सामूहिक कड़ाही का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2020। गांव मोमासर के होली धौरा बास में मलमास की शुरूआत पर विजय कुमार माली, बजरंग मेघवाल, सुशील नायक, सुनील नायक, राजू कबाड़ी, अमीलाल, विशाल, मूलचंद, प्रेम नायक द्वारा सामूहिक कड़ाही बनाई गई। पवन कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में मौहल्ले के बच्चों को गुलगुले पकोड़े खिलाएं गए। यहां गौवंश को भी गुलगुले खिलाये गए।
ठुकरियासर में ग्रामीणों ने गौसेवा का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2020। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर गांव ठुकरियासर में श्रीरामानंद गौशाला में हवन किया गया व गायों को लापसी खिलाई गई। हवन में भगवान सुथार, रामेश्वरलाल सुथार, हुकमाराम कड़वासरा, तुलछाराम शर्मा, रामचंद्र मोडसरा, परमेश्वर लाल सुथार उपस्थित रहें व हवन में आहुतियां दी। सभी उपस्थित ग्रामीणों गौसेवा का संकल्प भी लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में मलमास का स्वागत सामूहिक कड़ाही निकाल कर किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में श्रीरामानंद गौशाला में हवन पूजन कर गौसेवा का संकल्प लिया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण किए।