May 19, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2025। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 61वां प्रांतीय अधिवेशन 26 से 28 दिसम्बर तक बीकानेर में आयोजित किया गया। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, राष्ट्रीय मंत्री हर्षित नमोमा, क्षेत्रिय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा एवं प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा अतिथि रूप में मौजूद रहे। अधिवेशन में संगठन की नई प्रांतिय कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के छात्र नेता करण जाड़ीवाल को प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया। जाडीवाल ने बताया कि अधिवेशन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से महेन्द्र सिंह तंवर, बसंती लांबा, प्रवीण गुंसाई, किशन शर्मा, लालचंद मेघवाल, ओपी सिद्ध, कांता लांबा, मैना, कविता सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे।