






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर तक की हाईवे लगातार हादसों का केन्द्र बन रही है और हादसों के क्रम में सोमवार रात करीब 9 बजे एक बाईक की टैक्सी से भीडंत हो गई। भींडत में बाईक सवार युवक को गंभीर चोटें आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर मूमल पैलेस होटल के सामने हुई इस टक्कर में गंभीर घायल को आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ता श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। जहां से उसे बीकानेर रैफर किया गया है। घायल की पहचान ओमप्रकाश पुत्र मघाराम बाना के रूप में हुई है।




