May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-06-11 at 9.31.08 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2020। दिल्ली बीकानेर हाइवे पर ठुकरियासर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर अवस्था मे घायल हो गया। पुलिस हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि ठुकरियासर निवासी 25 वर्षीय युवक सांवरमल पुत्र सुखाराम गोदारा बुधवार रात्रि करीब 10 बजे लाछड़सर गांव से अपने गांव ठुकरियासर लौट रहा था। गांव से थोड़ा सा पहले बाबा छोटूनाथ स्कूल के पास सड़क पर गाय से टकरा गया। घायल युवक को निजी वाहन द्वारा श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से उसे गम्भीर अवस्था के बीकानेर ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया है।