August 29, 2026
IMG-20220327-WA0058

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। बीदासर रोड पर आज सुबह पिकअप पलटने से एक मासूम ने अपने प्राण गवां दिए व करीब डेढ दर्जन श्रमिक घायल हुए। आज शाम मिली सूचना के अनुसार बीदासर रोड पर श्रीडूंगरगढ़ से बाना की ओर जा रही एक जीप गांव सालासर स्टैंड के पास अनियत्रिंत होकर पलट गई। जीप पलटते हुए सड़क से नीचे उतर गई। जीप सवार दो जने घायल हो गए जिन्हें पीछे से आ रहें एक कार चालक ने अपनी गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप में सवार दोनो जनों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई है। बता देवें इस रोड पर लगातार हादसे हो रहें है और नागरिकों की चिंताए भी इससे बढ़ गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड़ पर गांव सालासर के फांटे के पास पलटी जीप, दो घायल की सूचना।