August 30, 2026
newsss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवम्बर 2019। नेशनल हाइवे 11 पर शेरुणा गांव के पास गुरुवार सुबह 2 ट्रकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी है। गुरुवार को क्षेत्र में कोहरा छाया ओर कोहरे के कारण सुबह करीब 8 बजे यह दुर्घटना हो गयी। शेरुणा से करीब 3 किलोमीटर बीकानेर की ओर आमने सामने की इस भिड़ंत में बीकानेर की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ओर खलासी की मृत्यु मौके पर ही हो गयी और एक जना दूसरे ट्रक में फंसा हुवा है। मौके पर पुलिस और बचावकर्मी पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पर ट्रक में फंसे हुए घायल सवार को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।