May 20, 2026
IMG-20220829-WA0006

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2022। नेशनल हाइवे 11 पर आज गांव बिग्गा के पास हजारों जातरू पैदल ओर वाहनों से वीर बिग्गाजी के धोक लगाने पहुंच रहे हैं। इसी भीड़ में एक स्कूटी सवार युवक की हाइवे पर चल रही गाय से टक्कर हो गई। टक्कर में युवक के सर में चोट आई और उसे बेहोशी की हालत में आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से चिकित्सालय पहुंचाया गया। युवक के पास उसकी पहचान का कोई दस्तावेज नही मिला और इस कारण उसकी शिनाख्त भी नही हो पाई। युवक के परिजनों को भी सूचना नही दे पाए और चिकित्सको ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया। ऐसे हालात में सेवा समिति के कार्यकर्ता प्रकाश प्रजापत व दिनेश प्रजापत 108 में युवक को लेकर बीकानेर गए हैं। अज्ञात घायल युवक का फोटो भी खबर में प्रकाशित किया गया है ओर कोई पहचान करे तो आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को सूचित कर सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूटी की गाय से टक्कर में घायल हुवा युवक, शिनाख्त का प्रयास।