






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2022। देर रात हाइवे पर हुए सड़क हादसे में तीन जनो ने श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया तथा तीन घायलों को बीकानेर रेफर किया गया। गोस्वामी ढाबे के पास कार ट्रेलर से टकराई और टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई व कार सवार तीन जने सड़क पर जीवन से हार गए व तीन मौत से जंग लड़ रहे है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मृतक शिमला, सरदाशहर निवासी है तथा इनके परिजनों से संपर्क कर शिनाख्त करवाई जा रही है। तीन घायलो में एक कि स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।







